मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में पूर्व जनप्रतिनिधियों की प्रतिष्ठा दांव पर

कई पूर्व प्रतिनिधि खुद या परिजनों को उतार रहे हैं चुनावी अखाड़े में

कई पूर्व प्रतिनिधि खुद या परिजनों को उतार रहे हैं चुनावी अखाड़े में राकेश पाठक, मेदिनीनगर झारखंड नगरपालिका आम चुनाव के तहत पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम में चुनावी प्रक्रिया जोर पकड़ चुकी है. इस बार का चुनाव कई मायनों में खास है, क्योंकि निगम के कई पूर्व जनप्रतिनिधि सीधे चुनाव मैदान में हैं, जबकि कई ने अपने परिजनों को प्रत्याशी बनाकर सियासी दांव खेला है. ऐसे में यह चुनाव पूर्व जनप्रतिनिधियों की प्रतिष्ठा से भी जुड़ गया है. नगर निगम 35 वार्डों में विभक्त है। इनमें से तीन वार्डों के पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह, पूर्व पार्षद नीरा देवी और नवीन गुप्ता अपने-अपने वार्ड से निर्विरोध पार्षद घोषित किये गये हैं. फिलहाल शेष 32 वार्डों में पार्षद पद के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी है. नौ पूर्व जनप्रतिनिधियों ने पार्षद पद के लिए अपने परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा है. इनमें पूर्व वार्ड पार्षद राजू राम, मनोज प्रजापति, राजीव शुक्ला और दिलीप कुमार ने अपनी-अपनी पत्नी को, रोशन कुमार और सुमित तिवारी ने अपनी मां को, सुषमा कुमारी आहूजा ने अपने पति को, कामेश्वर प्रसाद ने अपने पुत्र को तथा चंचला कुमारी ने अपनी सास को प्रत्याशी बनाया है. इसके अलावा 27 पूर्व पार्षद स्वयं दोबारा वार्ड पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. इनमें सुशीला कुमारी, शकुंतला देवी, मधु ओझा, अहिल्या देवी, कविता देवी, अनूप सिंह, धीरेन्द्र पांडेय, नीतू सिंह, संजू सिंह, अमित सिंह, हीरामणि तिर्की, शिरीन पुष्पलता, विवेकानंद त्रिपाठी, अंजना देवी, नीतू देवी, कुमार गंगानंद सिंह उर्फ कुंदन, राजकुमार गुप्ता उर्फ ट्विंकल, अनिल सिंह, नइमा बीबी, कमर यासमीन, बेबी खातून, हसबुन निशा, प्रमिला देवी, अनीसा खातून, अर्चना देवी और जयंती देवी का नाम प्रमुख है. पार्षद पद के प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान मतदाताओं को रिझाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. प्रत्याशी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा करते हुए अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं. नगर निगम चुनाव के लिए 23 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 27 फरवरी को मतगणना की जायेगी. चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है और सभी प्रत्याशियों ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >