भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत : अरविंद सिंह

भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत : अरविंद सिंह

विश्रामपुर. खैरांचल के प्रसिद्ध देवस्थल शिव संपत धाम मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर रविवार की रात रामलीला कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मंदिर निर्माण कमेटी के अध्यक्ष सह जिला पार्षद अरविंद सिंह,ऊंटारी बीडीओ श्रवण कुमार,थाना प्रभारी संतोष गिरी,सांसद प्रतिनिधि योगी सिंह व प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से किया.जिला पार्षद अरविंद सिंह ने कहा कि मर्यादा पुरूषोतम श्रीराम की लीला मनोरंजन का संसाधन मात्र नहीं है.रामलीला हम सब को जीवन जीने की कला को समझता है.उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है. कार्यक्रम के दौरान वाराणसी से आये कलाकारों ने प्रभु राम के लीलाओं का जीवंत चरित्र चित्रण कर लोगों को भावविभोर कर दिया.मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >