मौनी अमावस्या पर स्नान के इंतजार में बालू पर सो रहीं थीं झारखंड की गायत्री देवी, भगदड़ में चली गई जान

Mahakumbh Stampede: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में मची भगदड़ में झारखंड की एक महिला की मौत हो गयी है. महिला की बहन गंभीर रूप से घायल हो गयी.

Mahakumbh Stampede| पलामू, चंद्रशेखर सिंह : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे महाकुंभ 2025 में मची भगदड़ में झारखंड के पलामू जिले की एक महिला की मौत हो गई है. मृतका की बहन काफी देर तक लापता रहीं. हालांकि बाद में उनका पता चल गया. मृतका की बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं और प्रयागराज के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव की रहने वाली थी. गायत्री देवी (60) अमरेश पांडेय की पत्नी थीं. भगदड़ में मृतका की एक बहन लापता हो गई थी. गायत्री देवी का एक बेटा सीआरपीएफ में है. वह प्रयागराज क्षेत्र में ही ड्यूटी पर तैनात है. शव को पलामू लाया जा रहा है.

पत्नी और रिश्तेदारों के साथ कुंभ स्नान के लिए गए थे अमरेश पांडेय

जानकारी के अनुसार, अमरेश पांडेय अपनी पत्नी गायत्री देवी अपने रिश्तेदारों के साथ सोमवार को महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज गये थे. सभी लोग मंगलवार को दोपहर में कुंभ मेला क्षेत्र पहुंच गये थे. मौनी अमावस्या पर प्रातः स्नान के लिए मंगलवार की रात को त्रिवेणी संगम (गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम) तट के किनारे बालू पर ही सो गये थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भगदड़ में भीड़ के नीचे दब गयीं गायत्री देवी, हो गई मौत

इसी बीच, मंगलवार की देर रात अचानक भगदड़ मच गयी. भगदड़ में गायत्री देवी भीड़ के नीचे दब गयीं और उनकी मौत हो गयी. भगदड़ में गायत्री देवी के साथ प्रायगराज गयीं उनकी बहन तेतरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. तेतरी देवी गढ़वा जिले के झुरा गांव निवासी कयास दुबे की पत्नी हैं. कयास दुबे भी साथ में कुंभ स्नान के लिए गये थे.

इसे भी पढ़ें

कुंभ स्नान करने गये विश्व कल्याण आश्रम के प्रभारी ब्रह्मचारी कैवल्यानंद जी महाराज का प्रयागराज में स्वर्गवास

Kumbh Mela: प्रयागराज महाकुंभ पर झारखंड भाजपा ने कांग्रेस और हेमंत सोरेन सरकार को घेरा

झारखंड में सुरक्षा बलों की नक्सलियों से मुठभेड़, एक नक्सली का शव बरामद

मंईयां सम्मान योजना पर अबुआ बजट पूर्व बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, कही ये बात

29 जनवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >