Crime News Palamu: पाटन में आपसी विवाद में युवक को गोली मारी, रिम्स रेफर

Crime News Palamu: पलामू के पाटन में आपसी विवाद में एक युवक को गोली मार दी गयी है. गंभीर रूप से घायल युवक को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया.

Crime News Palamu| पलामू, रामनरेश तिवारी : पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के निमियां गांव के धीरेंद्र सिंह (35) को गांव के ही विजय कुमार सिंह ने गोली मार दी है. धीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजन घायल धीरेंद्र सिंह को मेदिनीनगर एमएमसीएच ले गये. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रिम्स रांची रेफर कर दिया.

ऑर्केस्ट्रा के दौरान हुआ विवाद, बाद में घर जाकर मारी गोली

लोगों ने बताया कि रविवार को दिन में होली के अवसर पर निमियां विद्यालय परिसर में ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह ने किया था. कार्यक्रम में दोनों पक्षों में विवाद हो गया. शाम में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गये.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: कौन हैं लेक्स फ्रीडमैन, जिनका पीएम मोदी के साथ एक्सक्लूसिव पॉडकास्ट आज होगा जारी

धीरेंद्र सिंह के घर जाकर विजय सिंह ने मारी गोली

आरोप है कि रात के करीब 10 बजे विजय सिंह और रंजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह भुक्तभोगी धीरेंद्र सिंह के घर पर पहुंचे. विजय सिंह ने धीरेंद्र सिंह को गोली मार दी. ग्रामीणों ने बताया कि पहले से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था. ऑर्केस्ट्रा के दौरान दोनों के बीच नोंक-झोंक के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने झामुमो प्रखंड अध्यक्ष समेत 2 को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही पाटन थाना प्रभारी लालजी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी. आरोपी विजय कुमार सिंह और झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह को हिरासत में ले लिया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि आपसी विवाद में गोली मारी गयी. आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने थाने में कोई शिकायत नहीं की है.

इसे भी पढ़ें

17 मार्च को आपके शहर में क्या है 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें चार्ट

Weather Forecast: बदलेगा मौसम का मिजाज, आपके इलाके में कब होगी बारिश, यहां पढ़ें

झारखंड में 2 दिन में सड़क हादसे में 23 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल

पारा शिक्षकों और सरकार को हाईकोर्ट से झटका, क्वालिफाइंग मार्क्स पर कोर्ट ने कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >