तीन दिन बाद भी अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं

हुसैनाबाद : जपला हैदरनगर मुख्य पथ के दातानगर के समीप बीते सोमवार को अॉल्टो कार की चपेट में आने से अज्ञात युवक की शव की शिनाख्त अबतक नहीं हो पायी है.मृतक के शरीर पर पैंट-शर्ट देखने से वह मजदूर लग रहा था. हुसैनाबाद पुलिस इसकी पहचान को लेकर लगातार प्रयास कर रही है.इसके बावजूद भी […]
हुसैनाबाद : जपला हैदरनगर मुख्य पथ के दातानगर के समीप बीते सोमवार को अॉल्टो कार की चपेट में आने से अज्ञात युवक की शव की शिनाख्त अबतक नहीं हो पायी है.मृतक के शरीर पर पैंट-शर्ट देखने से वह मजदूर लग रहा था. हुसैनाबाद पुलिस इसकी पहचान को लेकर लगातार प्रयास कर रही है.इसके बावजूद भी अबतक कोई सफलता नहीं मिल पायी है.
घटना के दिन लोगों में चर्चा थी की उक्त युवक आस-पास क्षेत्र का ही होगा.लेकिन लोगों की उम्मीद बेकार साबित हुआ.पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद उक्त शव को थाना परिसर में रखी है.अब शव से बदबू भी आने लगी है.इस संबंध में हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया की पलामू जिला के सभी थाना में इसकी सूचना दे दी गयी है.बुधवार को मेडिकल प्रक्रिया के बाद शव को सुरक्षित स्थान में दफन कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




