मोहनपुर में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, कलश यात्रा से विसर्जन तक की रूपरेखा तैयार

मोहनपुर दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं. 25 सदस्यीय समिति का गठन कर कलश यात्रा से विसर्जन तक भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई है.

प्रतिनिधि, हिरणपुर. प्रखंड के मोहनपुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. पूजा को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में समिति सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में पूजा आयोजन से लेकर मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन तक की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी.

कलश यात्रा से विसर्जन तक बेहतर समन्वय पर जोर

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष कलश यात्रा से लेकर मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन तक सभी कार्यक्रम बेहतर समन्वय के साथ आयोजित किए जाएंगे. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और आयोजन की व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक तैयारियां करने पर सहमति बनी.

25 सदस्यों की समिति का गठन

पूजा के सफल आयोजन के लिए करीब 25 सदस्यों की समिति का गठन किया गया. इसमें आलोक राज, रवि कुमार, उत्तम भगत, नीरज दुबे समेत अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है. समिति के सदस्य पूजा की विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे.

शांतिपूर्ण आयोजन का लिया संकल्प

बैठक का आयोजन अशोक भगत एवं दुर्गा दुबे के मार्गदर्शन में किया गया. इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने पूजा को शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सामूहिक रूप से सहयोग करने का संकल्प लिया.

समिति सदस्यों ने कहा कि सभी के सहयोग से इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य, शांतिपूर्ण और यादगार बनाने का प्रयास किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील चंद्र दे

सुनील चंद्र दे प्रभात खबर में हिरणपुर के प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 2013 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, सामाजिक सरोकार, अपराध और स्थानीय मुद्दों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी और तथ्यपरक रिपोर्टिंग उनकी पहचान है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >