स्वतंत्रता दिवस को लेकर पाकुड़ तैयार:डीसी-एसपी ने लिया तैयारियों का अंतिम जायजा

80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पाकुड़ पूरी तरह तैयार. उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने परेड पूर्वाभ्यास का जायजा लेकर अंतिम तैयारियों का लिया जायजा.

पाकुड़. 80वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. गुरुवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में चल रहे परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया. 10 से 13 अगस्त तक आयोजित पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन दोनों अधिकारियों ने परेड की तैयारियों और समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

ध्वजारोहण कर तिरंगे को दी सलामी

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी. इसके बाद परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने जवानों एवं प्रतिभागियों के अनुशासन, तालमेल और तैयारियों की जानकारी ली. संबंधित पदाधिकारियों को समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय पर पूरी करने का निर्देश दिया.

गरिमापूर्ण और भव्य आयोजन पर जोर

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह गरिमापूर्ण, अनुशासित और भव्य तरीके से आयोजित किया जाये. उन्होंने परेड में शामिल सभी प्रतिभागियों को बेहतर तालमेल और अनुशासन के साथ पूर्वाभ्यास करने का निर्देश दिया. साथ ही समारोह के दौरान विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया.


टुकड़ियों के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण करती डीसी व एसपी | Prabhat Khabar Network

15 अगस्त को स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

15 अगस्त को रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित किया जायेगा. इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं. विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गयी हैं और सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, एसडीओ साईमन मरांडी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमित कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी, एसडीपीओ कुमार गौरव, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >