विश्व आदिवासी दिवस पर पाकुड़ में दिखी संस्कृति की झलक, संथाली परंपरा ने मोहा मन

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पाकुड़ जिला मुख्यालय और प्रखंड मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान विभिन्न आदिवासी संस्कृतियों की झलक देखने को मिली, खासकर संथाल परंपरा ने सभी का मन मोह लिया.

पाकुड़ से राघव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट 

World Tribal Day: विश्व आदिवासी दिवस पर पाकुड़ जिला मुख्यालय समेत प्रखंड मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित की गई. शहर में रविंद्र भवन, केकेएम कॉलेज बाजार समिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया किया गया. इस अवसर पर आदिवासी संस्कृति झलक देखने को मिली. 

रवींद्र भवन में कार्यक्रम, अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद 

शहर के रविंद्र भवन में जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आयोजित की गई. इस अवसर पर जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी डीसी मेघा भारद्वाज, एसपी अनुदीप सिंह, एसडीओ साइमन मरांडी, डीईओ अनीता पूर्ति, डीईएससी प्रिय श्री भगत समेत जिला के वरीय पदाधिकारी के अलावा नगर परिषद अध्यक्षा शबरी पाल, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी समेत राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित हुए. 

संथाल परंपरा से हुआ अतिथियों का स्वागत 

आदिवासी परंपरा के अनुसार उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया. उपस्थित अतिथियों ने संथाल हूल के नायकों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित की. इस अवसर पर कई स्कूली बच्चों को संथाली समुदाय के लोगों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित गया.

ये भी पढ़ें: एनएसयूआई से मंत्रियों की वार्ता, 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करने और 90 दिनों में जांच पूरी करने की मांग

ये भी पढ़ें: एनएसयूआई से मंत्रियों की वार्ता, 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करने और 90 दिनों में जांच पूरी करने की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >