महेशपुर : महेशपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को अभियंता दिवस पर भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर बीडीओ डॉ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा, एई, जेई सहित अन्य कर्मियों ने विश्वेश्वरैया के चित्र पर बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और केक काटा.
तकनीकी विकास में योगदान को किया याद
बीडीओ, सीओ सहित एई व जेई ने कहा कि विश्वेश्वरैया आज के अभियंताओं के साथ-साथ सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं. भारत के तकनीकी एवं आर्थिक विकास में उनका अहम योगदान रहा है.
ये रहे मौजूद
मौके पर एमओ इंद्रजीत राउत, बीपीओ रिजवान फारूकी, बीपीआरओ मजीबुर रहमान, एई उत्तम वैध, जेई रंजीत मंडल, सुजीत मंडल, संजय मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे.
