जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सामग्री कोषांग का किया निरीक्षण

डीसी ने सामग्री कोषांग में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पाकुड़ नगर. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने सोमवार को समाहरणालय के निचले तल में बने सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया. यहां के कामकाज को देखा. अधिकारियों व कर्मियों को पूरी सावधानी से काम करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि चुनाव के लिए अगर किसी सामग्री की कमी है तो फिर इसकी सूची बनाकर निर्वाचन शाखा को सौंपे. वहां से सामग्री की आपूर्ति कर दी जायेगी. मतदानकर्मियों के लिए जरूरी सामान की पैकेजिंग के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली. उन्होंने बिना किसी कोताही के काम करने का निर्देश दिया. मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >