जन समाधान दिवस में फरयादियों ने डीसी से लगाईं गुहार : अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई का निर्देश

पाकुड़ में आयोजित जन समाधान दिवस पर डीसी मेघा भारद्वाज ने विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने पैतृक संपत्ति, आंगनबाड़ी सेविका चयन और आर्थिक सहायता जैसे मामलों पर अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. यह पहल प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास बनाने का एक प्रभावी मंच है.

पाकुड़ : समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में डीसी मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित और समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

कई मामलों को लेकर पहुंचे लोग

जन समाधान दिवस में खेती करने से रोकने, पैतृक संपत्ति को ऑनलाइन दर्ज कराने, आंगनबाड़ी केंद्र गदरपाड़ा पश्चिम में सेविका पद पर चयन, इलाज के लिए आर्थिक सहायता, तालाब जीर्णोद्धार समेत विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. डीसी ने सभी मामलों की निष्पक्ष और तथ्यपरक जांच कर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निष्पादन करने को कहा.

जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता

डीसी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. किसी भी मामले में अनावश्यक विलंब या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी. उन्होंने कहा कि जन समाधान दिवस प्रशासन और आमजन के बीच संवाद, विश्वास और जवाबदेही को मजबूत करने का प्रभावी मंच है. इसके माध्यम से लोग अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं.

समय-सीमा में आवेदन निपटाने का निर्देश

डीसी ने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें और उन्हें सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >