निर्माणाधीन कुएं में गिर कर मनरेगा मजदूर की मौत

Updated at : 06 Jun 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
निर्माणाधीन कुएं में गिर कर मनरेगा मजदूर की मौत

ठाकुरगंगटी : ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के मनियामोड़ के पास सोमवार को कार्य करने के दौरान मनरेगा के सिंचाई कूप में गिरने से मजदूर नेपाल राय (50) की मौत हो गयी. गांव में दिनेश पोद्दार की जमीन पर सिंचाई कूप निर्माण कार्य नेपाल राय कर रहा था. इसी दौरान दोपहर को बारिश होने […]

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी : ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के मनियामोड़ के पास सोमवार को कार्य करने के दौरान मनरेगा के सिंचाई कूप में गिरने से मजदूर नेपाल राय (50) की मौत हो गयी. गांव में दिनेश पोद्दार की जमीन पर सिंचाई कूप निर्माण कार्य नेपाल राय कर रहा था. इसी दौरान दोपहर को बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिये नेपाल रस्सी के सहारे कुएं से बाहर आ रहा था.

रस्सी से हाथ छूट गयी और वह कुएं में गिर गया. इस घटना में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. आनन-फानन में अन्य मजदूरों ने उसे बाहर निकाला, तब तक मौत हो चुकी थी. कुएं का निर्माण वर्ष 2015-16 है. घटना की जानकारी ठाकुरगंगटी थाना को दी गयी. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है. मृतक की पत्नी मीना देवी के बयान पर मामला दर्ज किया जायेगा.

20 हजार की सहायता राशि दी : सूचना पर बीडीओ मनोज कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे.
निर्माणाधीन कुएं में गिर…
मृतक मजदूर के परिजन को 10 हजार की सहायता राशि दी. वहीं मुखिया अशोक कुमार महतो ने भी सहायता राशि के रूप में 10 हजार रुपये दिये. बताया कि आगे भी मजदूर को पारिवारिक सहायता राशि दी जायेगी.
75 हजार रुपये मुआवजा मिलने का प्रावधान
बता दें कि मनरेगा कार्य के दौरान मजदूर के कार्य स्थल पर मौत होने से 75 हजार रुपये देने का प्रावधान है. इसके लिये संबंधित मजदूर के पास जॉब कार्ड होना जरूरी है. साथ ही कार्य स्थल पर मौत होने की भी पुष्टि होनी चाहिए.
ठाकुरगंगटी
मनरेगा के तहत सिंचाई कूप की खुदाई का कर रहा था काम
अमरपुर गांव का मामला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola