मारपीट मामले की आरोपी महिला गिरफ्तार, जेल भेजा

मारपीट मामले की आरोपी महिला गिरफ्तार, जेल भेजा

सेन्हा़. थाना क्षेत्र के मुरपा गांव निवासी स्व छंदन महतो के पुत्र शिवधन महतो ने सेन्हा थाना में आवेदन देकर मारपीट की लिखित शिकायत दर्ज करायी है. शिवधन ने बताया कि गांव के ही विनोद उरांव की पत्नी प्रमिला उरांव ने उसके साथ लड़ाई-झगड़ा कर मारपीट की. आवेदन को संज्ञान में लेते हुए सेन्हा थाना प्रभारी ने मामला दर्ज किया. थाना प्रभारी के निर्देश पर एएसआइ असरफी बहेलिया ने मामले की जांच की. जांच में मामला सही पाया गया. इसके बाद पुलिस ने मुरपा स्थित उसके घर से प्रमिला देवी को गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए उसे लोहरदगा जेल भेज दिया गया. वन विभाग के वाहन क्षतिग्रस्त मामले में चार नामजद व अन्य पर प्राथमिकी दर्ज

कुड़ू़ थाना क्षेत्र के कोकर चौक के समीप कुआं में डूबे हाथी को निकालने के दौरान वन विभाग के कर्मियों के देर से पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के वाहन को क्षतिग्रस्त करते हुए वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की थी़ इस मामले में कुड़ू थाना में चार नामजद समेत तीस से अधिक अज्ञात पर मामला दर्ज कराया गया है. इसे लेकर कुड़ू वन विभाग के कर्मी ने कुड़ू थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >