लोहरदगा: आगामी 02 अगस्त तथा 03 अगस्त आहूत विश्व हिंदू परिषद का प्रांतीय बैठक लोहरदगा ज़िला में होना तय हुआ है. इस निमित तैयारी को लेकर आज ज़िला बैठक विहिप् जिलाध्यक्ष रितेश कुमार के आवास में सम्पन्न हुई तथा बैठक में सब कुछ नियमानुकूल तथा निर्धारित मानदंड के अनुरूप हो इसके लिये बजरंग दल एवं विहिप् के पदाधिकारियों के बीच विभिन्न व्यवस्थाओं की अलग अलग जिम्मेवारी दी गई.
ज्ञातव्य हो कि इस बैठक में संगठन के स्थापना काल से लेकर विगत 60 वर्षों तक किए गए सनातन हित, समाज हित एवं राष्ट्रहित के कार्यों की समीक्षा की जाएगी. साथ ही, पिछले छः माह के कार्यों का मूल्यांकन एवं आगामी छः माह में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं योजना तैयार की जाएगी.विश्व हिंदू परिषद सदैव समाज, संस्कृति, धर्म एवं राष्ट्र के संरक्षण और उत्थान के लिए निरंतर कार्य करता आया है. इसी उद्देश्य को और अधिक सशक्त बनाने के लिए इस प्रकार की बैठकों का आयोजन अत्यंत आवश्यक एवं महत्वपूर्ण होता है.
इस बैठक में आने वाले झारखण्ड प्रान्त के 24 जिलों से लगभग 250 दायित्ववान पदाधिकारियों के साथ साथ प्रांतीय एवं केंद्रीय पदाधिकारियों का भी आगमन होगा एवं बैठक में आये ज़िला के पदाधिकारियों को इनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा. इस दौरान इस दो दिवसीय बैठक में लगभग 300 लोगो का रहने, खाने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था करना होता है.
बैठक में प्रांतीय संगठन मंत्री चितरंजन जी, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य लाल ओंकार नाथ सहदेव, गुमला विभाग के कुलदीप सिंह, ज़िला अध्यक्ष रीतेश कुमार, ज़िला संगठन मंत्री कार्तिक विश्वकर्मा, ज़िला सह मंत्री भीमनाथ जी, बजरंग दल संयोजक पवन प्रजापति, सुरक्षा प्रमुख प्रद्युमन पाठक, नगर संयोजक राजकुमार साहू, नगर सह संयोजक रोबिन, विवेक, अनुभव, कार्यकर्ता नीरज साहू बिट्टू, रोहित वर्मा सोनू इत्यादि उपस्थित रहें.
