खेलो झारखंड के तहत अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

खेलो झारखंड के तहत अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

लोहरदगा़ स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, झारखंड के निर्देशानुसार झारखंड शिक्षा परियोजना, लोहरदगा़ के तत्वावधान में खेलो झारखंड के अंतर्गत अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन डायट मैदान, चीरी कूड़ू में किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर और क्षेत्र प्रबंधक सह प्रभाग प्रभारी आकाश कुमार ने अंडर-19 बालक एवं बालिका टीमों के फाइनल मैच के साथ किया. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि खेल खिलाड़ियों में अनुशासन बढ़ाते हैं और निरंतर अभ्यास से ही सफलता मिलती है. उन्होंने विजयी टीमों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामना दी. आकाश कुमार ने कहा कि फुटबॉल प्रतियोगिता छात्रों के व्यक्तित्व को निखारने में मदद करती है और अभ्यास से इसमें सुधार आता है. प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग का रोमांचक मुकाबला लोहरदगा और सेन्हा प्रखंड के बीच हुआ, जबकि तृतीय स्थान किस्को प्रखंड ने प्राप्त किया. अंडर-19 बालिका वर्ग में विजेता टीम एकलव्य मॉडल गर्ल्स आवासीय विद्यालय, कुजरा रही, उपविजेता टीम झारखंड आवासीय विद्यालय, कैरो रही और तृतीय स्थान केजीबीवी कूड़ू की टीम ने प्राप्त किया. जिला स्तर पर विजयी टीम 18 सितंबर से रामगढ़ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी. मैच के सफल संचालन के लिए अनिल उरांव, संजय उरांव, सारू उरांव, रंजू साहू, संतोष टोप्पो, विपिन किशोर, ज्ञानप्रकाश कुजूर, मोहित मुकेश, तबारक अंसारी, सुमित्रा कुमारी, पंकज कुमार, सुनील तिर्की, राजेश साहू, दुर्गा कुमार सहित अन्य सहयोगी लगे रहे. मैच का संचालन जिले के रजिस्टर्ड रेफरियों द्वारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >