झारखंड में बर्बर हत्याकांड, एक ही परिवार के 3 लोगों के मर्डर से लोहरदगा के पेशरार में सनसनी

Triple Murder in Lohardaga: झारखंड के लोहरदगा जिले में एक साथ एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. घटना पेशरार प्रखंड के एक गांव में हुई है. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि, दबी जुबान से लोग कह रहे हैं कि संपत्ति विवाद में डायन-बिसाही का आरोप लगाकर हत्या की गयी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा.

Triple Murder in Lohardaga: झारखंड में एक बर्बर हत्याकांड सामने आया है. लोहरदगा जिले में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी गयी है. इसके बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. घटना लोहरदगा जिले के अति सुदूरवर्ती पेशरार थाना क्षेत्र के केकरांग गांव की है.

पति, पत्नी और बच्चे के मर्डर से लोग हैरान

गांव में एक साथ 3 लोगों (दादा-दादी और पोता) की हत्या से लोग हैरान हैं. हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. किस्को एसडीपीओ वेदांत शंकर और पेशरार थाना के प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये हैं.

पूरे इलाके में दहशत का माहौल

इस जघन्य हत्याकांड के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. त्रिपल मर्डर में किसका हाथ है, एक बार में तीन लोगों की हत्या करने का मकसद क्या है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. हालांकि, पुलिस ने कहा है कि जल्द ही मामले की तहत तक पहुंच जायेगी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संपत्ति विवाद में डायन-बिसाही का आरोप लगाकर मर्डर

फिलहाल पुलिस परिवार की ही एक महिला से पूछताछ कर रही है. दबी जुबान से लोग कह रहे हैं कि यह हत्या संपत्ति विवाद में हुई है. संपत्ति विवाद की वजह से इस परिवार पर डायन-बिसाही का आरोप लगाकर तीनों को मार डाला गया है. हालांकि, गांव के लोग खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.

बुधवार की रात करीब 1 बजे हुई घटना

पेशरार थाना क्षेत्र के केकरांग गांव में बुधवार की रात करीब 1 बजे यह घटना घटी. लोहरदगा के एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि 8 साल के एक लड़के और उसके दादा-दादी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. बच्चे की मां को एक कमरे में कथित तौर पर बंद कर दिया गया था. जादू-टोना व जमीन विवाद समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है.

फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. एसपी ने कहा कि लड़के की मां के अनुसार, हमलावरों ने उसे बाहर से बंद कर दिया और उसके बेटे तथा ससुराल वालों की हत्या कर दी. उसके पति प्रवासी मजदूर हैं.

इसे भी पढ़ें

रांची में जेसोवा दिवाली मेला का आगाज, कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

बिहार, झारखंड समेत 8 राज्यों में होने वाले चुनावों और उपचुनावों में 8.5 लाख अधिकारियों की होगी तैनाती

झारखंड से जल्द लौटेगा मॉनसून, 99 प्रतिशत ज्यादा हुई बारिश, 10 तक कहीं-कहीं वज्रपात के साथ हल्की बारिश संभव

पूर्वी सिंहभूम के नागाडीह हत्याकांड में 5 दोषियों को उम्रकैद, बच्चा चोरी की अफवाह में हुई थी 4 लोगों की मौत

घाटशिला उपचुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के लिए 3 राज्यों की पुलिस चलायेगी संयुक्त अभियान, जादूगोड़ा में हुई बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >