भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शत चंडी महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा शुरू

भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय शत चंडी महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा शुरू

सेन्हा. प्रखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सह शत चंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. यह धार्मिक अनुष्ठान 18 से 27 फरवरी तक चलेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारियों सहित काफी संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं. समिति के सदस्य विजय सोनी, जोधनरायण साहू और आलोक कुमार ने बताया कि वाराणसी से आये आचार्य पुरोहितों के सानिध्य में यज्ञ संपन्न होगा. इस दौरान मंडप पूजन, शत चंडी पाठ, अग्नि प्रज्वलन और विभिन्न वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराये जायेंगे. प्रतिदिन शाम को आचार्यों द्वारा प्रवचन और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन होगा. नवनिर्मित मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है. इस अवसर पर संतोष महतो, केदारनाथ साहू सहित मंदिर समिति के सदस्य और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे. भागवत कथा को लेकर तैयारियां जोरों पर

कुड़ू़ कुड़ू प्रखंड से सटे चंदवा प्रखंड के बरवाटोली विराट होटल के समीप आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है. भागवत कथा को लेकर आयोजन समिति द्वारा लगातार बैठक व क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. आगामी नौ मार्च से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा तथा 15 मार्च को समापन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >