कैरो में एक भी एटीएम नही, खाताधारक परेशान

लोहरदगा जिला के कैरो प्रखंड मुख्यालय में किसी भी बैंक का एटीएम नही है.जिसके कारण खाताधारकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

कैरो लोहरदगा. लोहरदगा जिला के कैरो प्रखंड मुख्यालय में किसी भी बैंक का एटीएम नही है.जिसके कारण खाताधारकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.लगभग 40 हजार की आबादी वाले कैरो प्रखंड में महज़ दो बैंक है.जंहा प्रतिदिन लोग दूर-दराज से पैसे की जमा और निकासी करने आते हैं.जिनकी सुविधा के लिए एक भी एटीएम नही है.जिसके कारण दूर-दराज से पैसे निकासी करने आये लोगो का दिन भर का समय बर्बाद हो जाता है.ऐसे में एक एटीएम रहता तो खाताधारकों को काफी सुविधा मिलती.बैंक ऑफ इंडिया शाखा का एक एटीएम लगा हुवा था.परन्तु तकनीकी खराबी के कारण विगत पांच वर्ष से वह भी बंद हो गया.कम्पनी द्वारा एटीएम मशीन को भी कैरो से हटा लिया गया है.हाई टेक्नोलॉजी के जमाने मे भी एक एटीएम का नही रहना प्रखंड वासियों के लिए दुर्भाग्य की बात है.कैरो में एटीएम लगाने को लेकर ग्रामीणों द्वारा बैंक के अधिकारियों से गुहार लगाई गई है.लेकिन इस पर अभी तक किसी भी प्रकार की पहल नही की गई है.खास कर गर्मी के दिनों दूर-दराज़ से आए लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.विद्यार्थियों ,मजदूरों को पैसे निकासी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >