चाय बेचने से लेकर विकसित भारत बनाने का सफर अकल्पनीय है : सुदर्शन भगत

चाय बेचने से लेकर विकसित भारत बनाने का सफर अकल्पनीय है : सुदर्शन भगत

लोहरदगा़ भारतीय जनता पार्टी ने 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन नगर भाजपा अध्यक्ष सचिन सिंघानिया की अध्यक्षता में गुदरी बाजार स्थित बजरंग बली मंदिर के समीप मनाया. मौके पर प्रधानमंत्री के जीवन से संबंधित चित्र प्रदर्शनी भी लगायी गयी. जिसका उदघाटन भाजपा के पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने फीता काट कर किया. मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक गरीब परिवार का बालक जिन्होंने अपना जीवन अपने पिता के साथ स्टेशनों में चाय बेचने से शुरू की थी. इसके बाद कुछ बड़े हो कर आरएसएस के प्रचारक बने. गुजरात के मुख्यमंत्री बनें और अब पिछले 11 वर्षों से प्रधानमंत्री बन देश को विकसित भारत बनाने की ओर अग्रसर हैं. यह बिल्कुल अकल्पनीय है पर सच्चाई यही है. उन्होंने कहा कि ऐसा प्रधानमंत्री देश को न कभी मिला था और न कभी मिलेगा. उन्होंने कहा कि 56 इंच का सीना रखनेवाले प्रधानमंत्री ने देशहित में कई बड़े फैसले लिये. आज पूरा विश्व देश मोदी जी के कार्यों से प्रभावित होकर दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे हैं. भारत विश्व की आर्थिक मामले में तीसरा बड़ा देश बनने के कगार पर है. देश की एक सौ 40 करोड़ जनता मोदी के कार्यो से खुश है. वहीं, सेन्हा प्रखंड में केक काटा कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा में 40 मरीजों के बीच फल का वितरण किया. मौके पर जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, ओम प्रकाश सिंह, अजय पंकज, ब्रज बिहारी प्रसाद, सामेला भगत, अनिल उरांव, हर्षनाथ महतो, जगनंदन पौराणिक, ओम गुप्ता, रामू सोनी, परमेश्वर साहू, जोधनारायण साहू, आशुतोष मिश्रा, लक्ष्मी नारायण भगत, जय प्रकाश साहू, अशोक साहू, नवल साहू, नवीन साहू, राजू साहू, गोविंद गोप, चंदन महतो सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >