लोहरदगाः सत्यभामा पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बनाने और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रिंसी तिर्की ने मारी बाजी
राखी बनाने की प्रतियोगिता में अंश राम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रिंसी तिर्की और दिव्यांशा रित्विज साह ने द्वितीय तथा आराध्या आर्या और अभिनव कुमार राज ने तृतीय स्थान हासिल किया. मेहंदी प्रतियोगिता में प्रिंसी तिर्की प्रथम रहीं. दिव्यांशा रित्विज साह और मोशन उरांव ने द्वितीय तथा आराध्या आर्या और सानवी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.
ये भी पढ़ें- लोहरदगा में सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 49 लोगों की हुई जांच
रचनात्मक गतिविधियों से बढ़ता है बच्चों का आत्मविश्वास
विद्यालय के निदेशक प्रशांत कुमार सिंह और प्रधानाचार्या जया साहू ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों की रचनात्मक क्षमता विकसित होने के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है. आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिकाओं सुनीता सिन्हा, स्मिता गुप्ता, सुतापा दास, नूपुर गुप्ता, शीला गुप्ता और सुमन कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
