लोहरदगा से गोपी कृष्ण की रिपोर्ट
Lohardaga News: झारखंड के लोहरदगा और कुड़ू से शिक्षा क्षेत्र की खुशखबरी आई हैं. लोहरदगा. उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्री-मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लाभार्थियों की संख्या को मंजूरी दी गयी. समिति ने निर्णय लेकर 1,399 प्री-मैट्रिक और 3,389 पोस्ट मैट्रिक छात्र-छात्राओं के नामों का समर्थन किया है. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को छात्रवृत्ति प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने के आवश्यक निर्देश दिए है. बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, आईटीडीए निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप और जिला शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित थे. इस निर्णय से जिले के कुल 4,788 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा.
अविराम स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल घोषित
कुड़ू. अविराम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 28 मार्च शनिवार को वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया. इस मौके पर विद्यालय के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता बच्चों के कठोर परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का प्रतिफल है. उन्होंने हर्ष जताते हुए कहा कि यह संस्थान प्रखंड का प्रथम सीबीएसइ एफिलिएटेड स्कूल बन चुका है.
परीक्षा परिणाम
घोषित परिणाम में नर्सरी से छाया कुमारी (95%), यूकेजी से पल्लवी कुमारी (96%), कक्षा द्वितीय से अनामिका कुमारी (95%) और कक्षा षष्ठ से अंकित कुमार (94%) ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया. मौके पर प्रधानाचार्य प्यारी, शशि, चीनीवास, सुनीता, रौशन, शबनम, काजल, संगीता, पूजा, प्राची, अफसाना, तारामणी, बबीता, खुशबू, अनुषा, खालिदा, शुभम, प्रीति समेत अन्य शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में शिक्षकों ने लगाई दौड़, बनाई पेंटिंग और फिर निबंध भी लिखा, मिला पुरस्कार
इसे भी पढ़ें: रांची में बन रही मेगा लाइब्रेरी में पढ़ें 5000 बच्चे, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने किया निरीक्षण
