शामिल उरांव राज्य दिव्यांगता सलाहकार बोर्ड के सदस्य बने

भंडरा निवासी पूर्व जिप सदस्य शामिल उरांव पिता सुका उरांव को महिला बाल विकास एवं

फोटो शामिल उरांव

भंडरा, लोहरदगा़ भंडरा निवासी पूर्व जिप सदस्य शामिल उरांव पिता सुका उरांव को महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार द्वारा गठित राज्य दिव्यांगत सलाहकार बोर्ड का सदस्य बनाया गया है़ शामिल उरांव ने दिव्यांगत के क्षेत्र में 20 वर्षों से काम किया है. स्वावलंबी विकलांग महासंघ के अध्यक्ष पद पर रहकर दिव्यांगजनों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने का भी अनुभव रहा है. राज्य दिव्यांगत सलाहकार बोर्ड में कुल 42 सदस्य होते हैं. इन्हें सदस्य बनाये जाने पर झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा, जिप सदस्य राजमणि उरांव, एलजीएसएस के सचिव चंद्रपति यादव, शेख यासीन, स्वावलंबी विकलांग महासंघ की लीलावती कुमारी, फूलमनी देवी, आरती कुमारी, विनोद उरांव, विधायक प्रतिनिधि मिट्ठू उरांव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष परवेज अंसारी, सरना प्रार्थना सभा के प्रकाश उरांव, फूलदेव उरांव, मुखिया संघ भंडरा के अध्यक्ष परमेश्वर महली ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >