उच्च न्यायालय के निर्देश पर सुविधाओं में सुधार के आदेश

उच्च न्यायालय के निर्देश पर सुविधाओं में सुधार के आदेश

लोहरदगा़ उच्च न्यायालय झारखंड के निर्देशानुसार और पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार ने टीम के साथ जिले के विभिन्न छात्रावास और लॉज का निरीक्षण किया. इस दौरान संत अन्न गर्ल्स हॉस्टल, पारिस प्रीस्ट आरसी निवास, झारखंड राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा रांची, बाताहा एकेडमी हॉस्टल, आश्रयगृह, प्रिया लॉज और होटल अमृत पैलेस का दौरा किया़ डालसा सचिव ने छात्रावास के संचालक और वार्डन से छात्रों की संख्या, उन्हें मिलने वाली सुविधाएं, खाने की गुणवत्ता, रहने और सोने की व्यवस्था, शौचालय और स्नानागार की सफाई, चिकित्सा सुविधा, बिजली और कमरे की स्थिति, मनोरंजन की व्यवस्था, आगमन-निकासी प्रक्रिया और आगंतुक रजिस्टर की जानकारी ली. सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र, चहारदीवारी, गार्ड और प्रवेश व निकासी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि छात्रावास में छात्रों की सुविधा के अनुरूप आवश्यक सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करायी जाये. इसके साथ ही जिले के लॉज का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें रजिस्ट्रेशन, पीने के पानी की व्यवस्था, सीसीटीवी, कमरे और शौचालय की व्यवस्था, एंट्री और एग्जिट व्यवस्था तथा लॉज का पंजीकरण देखा गया. लॉज संचालकों को रजिस्टर दुरुस्त करने और अव्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया गया. डालसा सचिव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मिली जानकारी और सुधार के निर्देशों की रिपोर्ट उच्च न्यायालय में प्रस्तुत की जायेगी. मौके पर एलएडीसीएस सहायक भूपेंद्र कुमार, नगर परिषद के प्रतिनिधि, पुलिस बल और पीएलवी भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >