कांग्रेस का जिला अध्यक्ष चयन को लेकर रायसुमारी आज

कांग्रेस का जिला अध्यक्ष चयन को लेकर रायसुमारी आज

लोहरदगा. अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम के तहत लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के चयन के लिए कार्यकर्ताओं से रायशुमारी का अंतिम दौर चल रहा है. यह प्रक्रिया अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सह पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ सरकार मोहन मरकाम तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक पूर्व सांसद फुरकान अंसारी और विधायक रामचंद्र सिंह चेरो के मार्गदर्शन में संपन्न हो रही है. आठ सितंबर को पूर्वाह्न नौ से 12 बजे तक कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में लोहरदगा सदर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और पंचायत कमेटी के पदाधिकारियों से वन-टू-वन मुलाकात की जायेगी. इसके बाद प्रखंड के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी समर्थकों से भी रायशुमारी ली जायेगी. जिला अध्यक्ष सुखैर भगत ने अपील की है कि लोहरदगा सदर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता समय पर उपस्थित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >