बेलवरन के साथ श्रद्धा और उल्लास के बीच मां दुर्गा का किया आह्वान

बेलवरन के साथ श्रद्धा और उल्लास के बीच मां दुर्गा का किया आह्वान

लोहरदगा़ जिले में शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ बेलवरन (बेलपत्र वरण) के माध्यम से मां दुर्गा का आमंत्रण किया. मंदिर प्रांगणों में वैदिक मंत्रोच्चार, ढोल-नगाड़ों की गूंज और शंखध्वनि के बीच मां जगदंबा को ससम्मान आमंत्रित किया गया. जैसे ही पूजा प्रारंभ हुई, वातावरण भक्तिमय हो गया. पुरोहितों ने बताया कि बेलवरन नवरात्र का महत्वपूर्ण संस्कार है. इसमें बेलपत्र अर्पित कर देवी को पूजा-स्थल पर विराजमान करने का निमंत्रण दिया जाता है. मान्यता है कि इसी विधि से देवी अपने भक्तों के बीच पधारती हैं और पूरे नौ दिनों तक सुख-शांति का आशीर्वाद प्रदान करती हैं. पूरे जिले में इस अवसर पर विशेष उत्साह देखने को मिला. महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ पूजा स्थल को गुंजायमान कर दिया, वहीं युवा वर्ग ने सजावट और सांस्कृतिक तैयारियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया. बच्चे रंग-बिरंगी पोशाकें पहनकर माता की झांकी और पूजा विधि में भाग लेते नजर आये. मंदिरों और पंडालों को फूल-मालाओं, झालरों और रोशनी से सजाया गया. श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना के लिए व्रत, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में जुटे हुए हैं. महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, गरबा-डांडिया और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन भी हो रहा है. कोने-कोने में भक्ति और आस्था का माहौल है. श्रद्धालुओं का विश्वास है कि नवरात्र में मां दुर्गा की कृपा से परिवार और समाज में सुख-समृद्धि का वास होता है. बेलवरन के साथ शुभारंभ ने नगरवासियों के उत्साह को और बढ़ा दिया है. चांदकोपा में पूजा पंडाल में माता की प्रतिमा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >