बारिश से बाजार प्रभावित, किसानों को नुकसान

मंगलवार को अपराह्न चार बजे से शाम छह बजे तक हुई मूसलाधार बारिश ने साप्ताहिक बाजार में आये लोगों और दुकानदारों को परेशानी में डाल दिया.

भंडरा. मंगलवार को अपराह्न चार बजे से शाम छह बजे तक हुई मूसलाधार बारिश ने साप्ताहिक बाजार में आये लोगों और दुकानदारों को परेशानी में डाल दिया. बारिश के चलते पूरा बाजार क्षेत्र कीचड़ से भर गया और लोग इधर-उधर छिपते नजर आये. दुकानदार अपने सामान को बचाने में मशगूल रहे. लगातार चार-पांच दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. किसानों की मुश्किलें भी बढ़ गयी हैं. गेहूं सहित अन्य रबी फसलें तैयार अवस्था में हैं, लेकिन बारिश के चलते किसान कटाई और फसल को सुरक्षित घर तक लाने में असहाय महसूस कर रहे हैं. बारिश से बाजार की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी. नालियों के जाम होने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बाजार में जगह-जगह पानी भर गया. वहीं, लगन का समय चलने के कारण कई घरों में शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी इसका असर पड़ा है. रोजाना हो रही बारिश से आयोजनकर्ताओं को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों और किसानों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की व्यवस्था और मौसम के अनुसार राहत उपायों की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >