कुड़ू़ कुड़ू व चंदवा थाना की सीमा पर शंखनदी-लुकुईया मुख्य पथ पर महादेव मंडा के समीप रविवार तड़के एक मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक राउरकेला से लोहा का चदरा और पाइप लोड कर पटना जा रहा था. हादसे में ट्रक पर सवार तीन लोग केबिन के भीतर ही बुरी तरह फंस गये. घटना की सूचना मिलने पर कुड़ू थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद से करीब तीन घंटे तक राहत व बचाव कार्य चलाया. काफी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर तीनों घायलों को बाहर निकाला जा सका. चंदवा सीएचसी से रांची किया गया रेफर : सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए चंदवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान चतरा जिले के जबड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार, इटखोरी निवासी जगदेव यादव और पलामू के छतरपुर निवासी सत्येंद्र यादव के रूप में हुई है. इनमें से धर्मेंद्र और जगदेव को रिम्स भेजा गया है. कुड़ू पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.
कुड़ू-चंदवा सीमा पर अनियंत्रित होकर पलटा लोहा लदा ट्रक, तीन घायल

कुड़ू-चंदवा सीमा पर अनियंत्रित होकर पलटा लोहा लदा ट्रक, तीन घायल
Copied link
कुड़ू-चंदवा सीमा पर अनियंत्रित होकर पलटा लोहा लदा ट्रक, तीन घायल