हिंडाल्को कंपनी गलत करती है तो उसका विरोध करें : धीरज साहू

हिंडाल्को कंपनी गलत करती है तो उसका विरोध करें : धीरज साहू

लोहरदगा़ नगर भवन में शनिवार को ट्रक ओनर एसोसिएशन का चुनाव भव्य और ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि ट्रक ओनर एसोसिएशन के संरक्षक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू उपस्थित थे. बैठक में लगभग 800 ट्रक मालिकों ने हिस्सा लिया और उन्होंने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया. सभी ट्रक मालिकों ने मंच पर आकर धीरज प्रसाद साहू का बुके और नारों के साथ स्वागत किया. ट्रक मालिकों की भीड़ इतनी जबरदस्त थी कि नगर भवन छोटा पड़ गया. ट्रक मालिकों की मांग : एक ही संगठन : बैठक में ट्रक मालिकों ने एक स्वर में कहा कि वर्तमान में तीन-चार अलग-अलग ट्रक एसोसिएशन होने के कारण काम करने में कठिनाई होती है. आपस में सामंजस्य नहीं बनने के कारण कंपनियों को फायदा और ट्रक मालिकों को नुकसान होता है. उन्होंने संरक्षक धीरज प्रसाद साहू से आग्रह किया कि सभी माइंसों के लिए एक संगठन बनाया जाये, जो सभी ट्रक मालिकों का नेतृत्व करे और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करे. धीरज प्रसाद साहू ने इस मांग को स्वीकार करते हुए झारखंड पठारी-चंदवा-लोहरदगा बॉक्साइट ट्रक ओनर एसोसिएशन, झारखंड ट्रक वाला एसोसिएशन विमरला और लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन की पुरानी कमेटियों को भंग कर नये चुनाव का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अब एक ही संगठन रहेगा, जो ट्रक मालिकों की समस्याओं को तेजी से हल करने में सक्षम होगा. चुनाव प्रक्रिया और परिणाम : नये चुनाव में सभी ट्रक मालिकों ने कवलजीत सिंह का नाम अध्यक्ष के लिए एक स्वर में लिया और हाथ उठाकर उन्हें पूर्ण सहमति से चुना. इसके बाद सचिव पद के लिए चंदवा से रोहित अग्रवाल, बनारी से मुद्रिका यादव और नवाडीह से रहमान अंसारी निर्वाचित हुए. कोषाध्यक्ष के पद पर लोहरदगा से अभय सिंह को चुना गया. नये अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद कवलजीत सिंह ने सभी ट्रक मालिकों तथा पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू का आभार प्रकट किया ट्रक मालिकों के हित में तत्पर रहूंगा : धीरज प्रसाद साहू इस मौके पर ट्रक मालिकों का संबोधित करते हुए संरक्षक धीरज प्रसाद साहू ने कहा की ट्रक मालिकों की जो मांग थी कि नया चुनाव होना चाहिए पिछले कई वर्षों से चुनाव लंबित था, आज चुनाव संपन्न हुआ.मैं नये अध्यक्ष एवं नये चुने हुए पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामना देता हू़ं मैं ट्रक मालिकों के लिए सदैव तत्पर रहता हूं कहीं भी आपका कोई मामला रहता है चाहे वह प्रशासन का मामला हो या सचिवालय का मामला हो या परमिट का मामला हो, सभी मामलों पर मैं आपके साथ हूं. नयी कमेटी अच्छा काम करे ट्रक मालिकों के हित में काम करें. जहां पर हिंडाल्को कंपनी गलत कार्य करती है उसका विरोध करें और ट्रक मालिकों को लाभ हो यही मेरी सोच है और यहां के लोग आगे बढ़े. अच्छे से अपने परिवार का भरण-पोषण करें यही मैं चाहता हूं. नयी कमेटी पारदर्शिता और टीमवर्क के साथ काम करेगी : अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद कवलजीत सिंह ने कहा कि नयी कमेटी पारदर्शिता और टीमवर्क के साथ काम करेगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी क्षेत्र के ट्रक मालिकों और माइंस के लोगों को पदाधिकारी बनाया जायेगा और संगठन में समान अवसर प्रदान किया जायेगा. सभा को अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया़ लातेहार, गुमला और लोहरदगा तीन जिलों के ट्रक ओनर शामिल हुए : आज इस बैठक में गुरूदरी, सेरेगदाग, जालिम, भैंस बथान, अमतीपानी कुजाम, चिरोड़ीह, विमरला सभी माइंसों के ट्रक मालिक शामिल हुए़ इसमें लातेहार गुमला और लोहरदगा तीन जिलों के ओनर शामिल थे, नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को श्री धीरज प्रसाद साहू ने बधाई दी और सभी ट्रक मालिकों ने भी नई कमेटी को बधाई दी .आज की इस बैठक में मुख्य रूप से फिरोज राही, बरज सिंह, राजेश शर्मा, संतोष साहू, शशिकांत दास, पिंटू मित्तल, मोहम्मद वासिफ, उदय गुप्ता, संदीप गुप्ता, कुदुस अंसारी, सत्येंद्र कुमार, जगदेव भगत, ओम सिंह, हरिचरण साहू, किशोर कनोडिया़ अरुण साहू़ मुख्तार अंसारी, बबलू अंसारी, रहमत अंसारी, मोहम्मद गुड्डू, मोहम्मद बबलू, बबलू जायसवाल, राजू पटेल, जगदीश प्रसाद, सुभाष प्रसाद, महेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, लड्डू सिंह, विनोद उरांव, शंकर उरांव, राजेश विश्वकर्मा, राजेश महतो, दीपक सर्राफ, शाकिर अंसारी, दीपू सिंह, एन कुजूर, बृजेश साहू सहित सैकड़ो ट्रक मालिक उपस्थित थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >