9वां कार्तिक उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

9वां कार्तिक उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

लोहरदगा़. भंडरा प्रखंड के मसमानो गांव के पतरा मैदान में 9वां कार्तिक उरांव चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट एवं खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुआ. समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला राजी पड़हा बेल लक्ष्मीनारायण भगत, विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद उरांव, मसमानो पंचायत की मुखिया ममता कुमारी एवं उपमुखिया अशोक कुमार उपस्थित थे. फाइनल मैच कुन्दो बनाम आदिवासी छात्रावास नदिया लोहरदगा के बीच खेला गया, जिसमें पेनाल्टी शूटआउट के बाद आदिवासी छात्रावास नदिया ने 1-0 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया. तीसरे स्थान पर डीसीएन नदिया रही. विजेता टीम को 50 हजार, उपविजेता को 37 हजार और तीसरे स्थान को 21 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. इसके साथ बच्चों के लिए 200 मीटर रेस, बोरा रेस और गणित रेस आयोजित की गयी, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार दिये गये. बेल लक्ष्मीनारायण भगत ने खेल व आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आगामी जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं की घोषणा की. शत्रुघ्न सिन्हा से मिले सांसद सुखदेव भगत

लोहरदगा़. नई दिल्ली में कोयला, खान और इस्पात संसदीय स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गयी़ इसमें लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत शामिल हुए. बैठक के दौरान उन्होंने आसनसोल के सांसद एवं सिने स्टार शत्रुघ्न सिन्हा, ऑल इंडिया खनिज मंत्रालय के सचिव और सेल के चेयरमैन से मुलाकात की. इसमें राष्ट्रीय खनिज नीति और उसके कार्यान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >