‘आपकी समस्याएं, मेरी समस्याएं’, गुमला के 5 मुखियाओं से बोले सांसद सुखदेव भगत

गुमला के पांच मुखियाओं ने सांसद सुखदेव भगत से मुलाकात कर पंचायत की समस्याओं को रखा. सांसद ने विकास कार्यों में सहयोग का दिया भरोसा.

लोहरदगाः लोकसभा सांसद सुखदेव भगत के आवास पर गुमला जिले की पांच पंचायतों के मुखियाओं ने मुलाकात की. इस दौरान मुखियाओं ने अपनी-अपनी पंचायतों की जमीनी समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों से सांसद को अवगत कराया. सांसद ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके जल्द समाधान का भरोसा दिलाया.

सरना स्थल, मसना घेराव और अखड़ा निर्माण पर जोर

सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि समाज की उन्नति और विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा. उन्होंने सरना स्थल घेराव, मसना घेराव और अखड़ा निर्माण जैसी योजनाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बतायी. उन्होंने कहा कि इनसे जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें- गुमला पहुंचीं कोडरमा MLA नीरा यादव, आंजन धाम में पूजा के बाद संगठन की मजबूती पर की चर्चा

पंचायत मजबूत होगी तो समाज होगा सशक्त

सांसद ने कहा कि पंचायत विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है. पंचायत सशक्त होगी तो समाज और देश भी सशक्त होगा. मुखिया ग्रामीणों से सीधे जुड़े रहते हैं और उन्हें पंचायत की वास्तविक समस्याओं की जानकारी होती है. ऐसे में पंचायत प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को गति दी जा सकती है.

‘आपकी समस्याएं मेरी समस्याएं’

सांसद सुखदेव भगत ने मुखियाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी पंचायतों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि मुखिया पंचायत के लोगों से सीधे जुड़े रहते हैं, इसलिए उनके माध्यम से क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं की जानकारी मिलती है. उन्होंने कहा, “आपकी समस्याएं मेरी समस्याएं हैं. आदिवासी समाज के उत्थान और विकास के लिए हम सभी को एक साथ आगे आना होगा.” सांसद ने पंचायत प्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास और समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

ये भी पढ़ें- झारखंड में रक्षाबंधन की छुट्टी में भी खुलेंगे स्कूल, जानें वजह


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >