हाथी ने युवक को कुचला, परिवार में मातम

हाथी ने युवक को कुचला, परिवार में मातम

कैरो़ कैरो थाना क्षेत्र के कैरो नयाटोली निवासी याकूब अंसारी के 21 वर्षीय पुत्र इरफान अंसारी को गुरुवार की शाम जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला. जानकारी के अनुसार इरफान महवारी की ओर से घर लौट रहा था. तभी चना गढ़ा के पास जंगली हाथियों के झुंड से बिछड़कर एक हाथी दौड़ते हुए आया. उसे देखकर इरफान भागने का प्रयास किया, लेकिन हाथी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और पटक-पटक कर बुरी तरह घायल कर दिया. हाथी के वहां से चले जाने के बाद ग्रामीण युवक को उठा कर घर ले गये और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र कुड़ू पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना से परिवार में कोहराम मचा है. इरफान की इसी वर्ष शादी हुई थी. घटना की जानकारी मिलते ही कैरो थाना पुलिस मौके पर पहुचकर मामले की जांच में जुट गयी है. 19 से 20 जंगली हाथियों का झुंड : कैरो थाना क्षेत्र के खरता, गितिलगढ़, नरौली, बक्सी, चाल्हो, टाटी आदि गांवों में 19 से 20 जंगली हाथियों का झुंड पिछले कई महीनों से विचरण कर रहा है. यह झुंड लगातार किसानों की धान, मक्का और मडुवा फसल को नुकसान पहुंचा रहा है. वहीं, स्थानीय लोग हाथियों को भगाने या देखने के लिए सुबह और शाम लगातार सतर्क रहते हैं. क्षेत्रवासियों का कहना है कि जंगली हाथियों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा और खेती दोनों खतरे में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >