शिक्षा सभी के लिए समान व रोजगारोन्मुख हो : हेमंत सिन्हा

शिक्षा सभी के लिए समान व रोजगारोन्मुख हो : हेमंत सिन्हा

लोहरदगा. पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान जिला लोहरदगा के तत्वावधान में शिक्षक दिवस पर भारतीय शिक्षा बोर्ड वर्तमान समय में आवश्यक विषय पर चर्चा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला के प्रबुद्धजन, शिक्षक एवं अधिवक्ता मौजूद थे. मुख्य वक्ता जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हेमंत कुमार सिन्हा ने कहा कि शिक्षा सभी के लिए समान और रोजगारोन्मुख होनी चाहिए, जो केवल डिग्री देने वाली नहीं बल्कि व्यावहारिक, तकनीकयुक्त और स्किल आधारित हो. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संचालक सच्चिदानंद अग्रवाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही शिक्षित और विकसित समाज का निर्माण संभव है. आचार्य गणेश शास्त्री ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला. युवा शिक्षक लाल कौशल शाहदेव ने छात्रों के मनोविज्ञान के अनुसार शिक्षा देने और व्यक्तित्व निखारने पर जोर दिया. जिला प्रभारी प्रवीण भारती ने गुरु-शिष्य परंपरा और उसके महत्व पर प्रकाश डाला. मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के सचिव और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. सभी आगंतुकों को हरिद्वार मुख्यालय से प्राप्त साहित्य और कलम वितरित किए गए. कार्यक्रम में शिक्षा, ज्ञान और शिक्षक के महत्व को लेकर गहन चर्चा हुई, जिससे उपस्थित लोगों में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ. इस मौके पर कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >