कैरो में दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति ने शस्त्र पूजन किया

कैरो में दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति ने शस्त्र पूजन किया

कैरो. मां अम्बे दुर्गा पूजा पंडाल, कैरो में प्रांत संयोजक मार्गदर्शक मंडल और विश्व हिन्दू परिषद् सह प्रांत अध्यक्ष स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी की उपस्थिति तथा पुरोहित कौशल कांत त्रिपाठी के आचार्यत्व में दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ. स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी ने कहा कि शारदीय नवरात्र में दुर्गा पूजा में शस्त्र पूजन का विशेष महत्व है. वैदिक संस्कृति के अनुसार हमारी माता-बहनें साधारण नारी नहीं बल्कि दुर्गा, महाकाली और मां सरस्वती की प्रतिमूर्ति हैं. सभी महापुरुष और देवी-देवता शस्त्रों से सुसज्जित हैं, इसलिए आत्मरक्षा के लिए पारंपरिक शस्त्र रखना आवश्यक है. उन्होंने बताया कि वर्ष 1991-92 में हिन्दू बालाओं में देवभक्ति और देशभक्ति जागृत करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दू परिषद् ने दुर्गा वाहिनी की स्थापना की. तब से शारदीय नवरात्र में कलश स्थापना से विजयादशमी तक शस्त्र पूजन का आयोजन पूरे देश में होता है. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विपिन सिंह, पूर्व अध्यक्ष जीतबहान महतो, जिला संगठन मंत्री कार्तिक विश्वकर्मा, समाजसेवी विशेश्वर प्रसाद दीन, राम पवित्र सोनी, सूरज मोहन साहू, शोभा कुमारी, कोमल कुमारी, प्रीति कुमारी, गंगोत्री देवी समेत समिति के कई सदस्य और काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे. आरोपी के घर में इश्तिहार चिपकाया

भंडरा़ भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेदाल में धनेश्वर चौधरी, पिता मादु चौधरी के घर पर तथा बेदाल चौक पर इश्तिहार चश्पा किया गया. आरोपी धनेश्वर चौधरी के विरुद्ध न्यायालय में केस नंबर 600/2023 दर्ज है. न्यायालय से नोटिस तथा वारंट निर्गत करने के बावजूद आज तक धनेश्वर चौधरी फरार है. इश्तिहार के माध्यम से आरोपी को कोर्ट में सरेंडर करने की नसीहत दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >