कलश यात्रा में पांचों पूजा पंडालों से उमड़ा जनसैलाब, गूंजे मां के जयकारे

कलश यात्रा में पांचों पूजा पंडालों से उमड़ा जनसैलाब, गूंजे मां के जयकारे

कुडू़ शारदीय नवरात्र की महासप्तमी पर सोमवार सुबह कुड़ू शहरी क्षेत्र में पांचों पूजा समितियों द्वारा संयुक्त रूप से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जगह-जगह स्वागत किया गया और समिति की ओर से चरण धोकर शरबत व फलाहार का वितरण किया गया. कलश यात्रा दुर्गा बाड़ी, नीचे स्टैंड, ब्लॉक मोड़, संघ देवी मंडप और बस स्टैंड स्थित पूजा पंडालों से एक साथ निकली. शोभायात्रा टिको नदी तट पर पहुंची़ यहां पुरोहित लवकेश पाठक, सुजीत पाठक, आनंद पाठक, रविशंकर मिश्रा, अभिषेक पाठक तथा अन्य पुरोहितों ने एक साथ गंगा पूजन, जलाधिवास, अन्नाधिवास और गंगा आरती विधि-विधान के साथ संपन्न कराया. गंगा आरती के बाद आगे-आगे मां का डोला और पीछे-पीछे श्रद्धालु कलश लेकर चल रहे थे. यात्रा टिको नदी से इंदिरा गांधी चौक होते हुए अपने-अपने पूजा पंडालों में लौटकर संपन्न हुई. इस मौके पर सीओ सह प्रभारी बीडीओ संतोष उरांव, थाना प्रभारी मनोज कुमार, जिला परिषद सदस्य गंगोत्री देवी, विश्वजीत भारती, पंकज भारती, लाल गुड़ूनाथ शाहदेव, अमित कुमार बंटू, शशि कुमार, प्रदीप कुमार, आकाश कुमार राजा, आनंद यादव, समीर पासवान, वरुण बैठा समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. कलश यात्रा को सफल बनाने में सभी पूजा समितियों के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही. प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था : कलश यात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे. पुलिस पिकेट, दंडाधिकारी और ट्रैफिक जवान लगातार गश्त में लगे रहे. भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक और रूट डायवर्ट कर व्यवस्था को संभाला गया. सीओ संतोष उरांव और थाना प्रभारी मनोज कुमार स्वयं कलश यात्रा के साथ चल रहे थे और हर गतिविधि पर नजर बनाये हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >