कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, ईमानदार नेतृत्व के चयन पर जोर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, ईमानदार नेतृत्व के चयन पर जोर

सेन्हा़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अरु पंचायत ग्राम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सेन्हा अनिल उरांव, भंडरा प्रखंड अध्यक्ष जुगल भगत और कैरो प्रखंड अध्यक्ष अनीश खान ने बारी-बारी से की. इस दौरान ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी से नियुक्त पर्यवेक्षक सह पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के महासचिव पीयूष कोरसे, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी और राजेश कुमार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए मोहन मरकाम ने कहा कि जिला अध्यक्ष का चयन संगठन का भविष्य तय करेगा. कांग्रेस त्याग, संघर्ष और सेवा की पार्टी है और जिला अध्यक्ष का व्यक्तित्व इन्हीं मूल्यों से प्रेरित होना चाहिए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पद की महत्वाकांक्षा से ऊपर उठकर संगठन की मजबूती को लक्ष्य बनायें. संगठन को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो जनता की आवाज को अपनी आवाज बना सके और कठिन समय में कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा रहे. पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि जिला अध्यक्ष किसी सांसद, विधायक या बड़े नेता का पॉकेट लीडर नहीं होना चाहिए. संगठन का मुखिया कार्यकर्ताओं की सच्ची आवाज होना चाहिए. उन्होंने कहा कि नया जिला अध्यक्ष ईमानदार, कर्मठ और सबको साथ लेकर चलने वाला होना चाहिए. बैठक में जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव, सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर शुक्ला, जयनाथ साहू, शौकत अंसारी, इमरान आजाद, दीपक ठाकुर, बुदु भगत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >