राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

किस्को. नालसा और झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा द्वारा रविवार को किस्को के कोरकोटा गांव में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्राधिकार के अध्यक्ष राज कमल मिश्रा और सचिव राजेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएलवी कलिंदर उरांव, शाहिद हुसैन और निशा कुमारी ने ग्रामीणों को मतदान के महत्व की जानकारी दी. इस दौरान ग्रामीणों ने निष्पक्ष मतदान की शपथ ली. साथ ही उन्हें डीएलएसए द्वारा मिलने वाली नि:शुल्क कानूनी सेवाओं, बाल विवाह निषेध, डायन-बिसाही प्रथा उन्मूलन, भूमि साक्षरता और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया. गणतंत्र दिवस पर पूर्व सांसद धीरज साहू विभिन्न जगहों पर करेंगे ध्वजारोहण

लोहरदगा. भारत के 77वें गणतंत्र दिवस को लेकर लोहरदगा शहर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. इस पावन अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे. जिला मुख्यालय में होने वाले इन कार्यक्रमों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शिक्षण संस्थानों में व्यापक तैयारियां की गयीं हैं. पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू सुबह 07:00 बजे बरवाटोली चौक, लोहरदगा, सुबह 07:05 बजे मिशन चौक, लोहरदगा, सुबह 07:10 बजे नगर भवन, लोहरदगा, 07:20 बजे उर्सलाइन बीएड महाविद्यालय, लोहरदगा, 07:45 बजे उर्सलाइन कॉन्वेंट विद्यालय, लोहरदगा, 08:20 बजे बलदेव साहू महाविद्यालय, लोहरदगा, 09:30 बजे गिरिवर शिशु सदन मध्य विद्यालय, लोहरदगा तथा सुबह 10:30 बजे आरडी साहू मध्य विद्यालय, लोहरदगा में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >