सभी को साथ लेकर कार्य करेगी एसोसिएशन : धीरज साहू

सभी को साथ लेकर कार्य करेगी एसोसिएशन : धीरज साहू

लोहरदगा़ लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के संरक्षक सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से मुलाकात की और सभी ट्रक मालिकों को एकजुट करने के उनके प्रयास के लिए धन्यवाद दिया. पदाधिकारियों ने कहा कि आपके मार्गदर्शन और प्रयास से ही आज सभी ट्रक मालिक और एसोसिएशन एकजुट होकर मजबूत स्थिति में खड़े हैं. धीरज प्रसाद साहू ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि मैं आप सभी से उम्मीद करता हूं कि मिलजुलकर एक सशक्त कमेटी का गठन करेंगे जिसमें सभी क्षेत्र के प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित हो. उन्होंने कहा कि ट्रक मालिकों को किसी भी स्तर पर दिक्कत नहीं होनी चाहिए. ट्रक हित के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर भी गंभीरता से काम करना होगा. उन्होंने कहा कि ट्रक संबंधी समस्याओं के अलावा क्षेत्र में लेबर संबंधी मसले और अन्य कई मुद्दे हैं जिन पर वे जल्द पहल करेंगे. साहू ने हिंडाल्को कंपनी को भी चेतावनी देते हुए कहा कि कंपनी को क्षेत्रीय विकास कार्यों में अधिक योगदान देना होगा और स्थानीय लोगों को नौकरी में प्राथमिकता देनी होगी. जरूरत पड़ने पर बड़े आंदोलन की घोषणा भी की जायेगी जिसमें सभी लोगों का सहयोग आवश्यक होगा. एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि संरक्षक का जो भी आदेश होगा और जनहित के मुद्दे होंगे, उस पर संगठन कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा. उन्होंने यह भी बताया कि एक सप्ताह के भीतर कमेटी का विस्तार कर सभी पदाधिकारियों की सूची संरक्षक को सौंप दी जायेगी. प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, सचिव रोहित अग्रवाल, वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारी संतोष साहू, राजेश शर्मा, मोहम्मद इरशाद उर्फ डब्लू, रहमत अंसारी, शाकिर अंसारी, राजेश विश्वकर्मा, मुख्तार अंसारी, उदय कुमार गुप्ता समेत कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >