अनिश्चितकालीन हड़ताल से कार्य प्रभावित

झारखंड अनुसूचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) जिला शाखा के कर्मचारी 22 जुलाई से नौ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं.

लातेहार. झारखंड अनुसूचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) जिला शाखा के कर्मचारी 22 जुलाई से नौ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. समाहरणालय संवर्ग कर्मियों के हड़ताल पर रहने से कई कार्य प्रभावित हो रहे है. समाहरणालय परिसर के समीप आयोजित धरना को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष सुरजा कुजूर ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वाण पर आंदोलन किया जा रहा है. राज्य सरकार जब तक हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. 23 जून 2024 को नौ सूत्री मांग को लेकर राजभवन रांची में महाधरना से आंदोलन की शुरुआत की गयी थी. उन्होंने कहा कि हम संवैधानिक तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं. निम्नवर्गीय लिपिकों का ग्रेड वेतन बेहद चिंताजनक है तथा उनके पदनाम में भी सरकार को सुधार करने की जरूरत है. पंकज शाहदेव ने कहा कि राज्य सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं कर रही है जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण हैं. इस अवसर पर मृत्युंजय कुमार सिंह, सच्चिदानंद कुमार, मनोज कुमार पासवान, गोवर्धन राम, देवनाथ उरांव, बृजकिशोर तिवारी, जयकुमार सिंह, विजय कुमार रजक, महेंद्र सिंह, पंकज शाहदेव, अशोक पासवान, अखिलेश टोप्पो, रामनरेश राम, पुष्पेंद्र पांडेय, अनिमेष कुमार समेत संघ के सभी कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >