पत्नी व पुत्री 40 दिन से लापता, पुलिस से गुहार

थाना क्षेत्र के गोनिया पंचायत अंतर्गत रोन्हे गांव निवासी नेत्रहीन चंद्रदेव भगत की पत्नी सुनीता देवी व सात साल की पुत्री सोनम कुमारी पिछले 25 दिसंबर से लापता है.

बारियातू. थाना क्षेत्र के गोनिया पंचायत अंतर्गत रोन्हे गांव निवासी नेत्रहीन चंद्रदेव भगत की पत्नी सुनीता देवी व सात साल की पुत्री सोनम कुमारी पिछले 25 दिसंबर से लापता है. 40 दिन बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला है. चंद्रदेव भगत ने इसे लेकर बारियातू थाना में आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है. उसके अनुसार उसकी पत्नी 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाने के लिए चंदवा के चिरो गांव स्थित गरदाग टोला में रहनेवाली अपनी भाभी सलमी देवी (पति-बिजेंद्र उरांव) के घर गयी थी. मोबाइल पर उसने 28 दिसंबर की दोपहर एक बजे घर लौटने की बात कही थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंची. बाद में मोबाइल बंद मिला. उसने रिश्तेदारों व परिचितों के काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. ज्ञात हो कि श्री भगत अपने दिव्यांग मित्र बबलू भगत के साथ ट्राई साइकिल पर साथ ही चलते हैं. उसके अनुसार दुनिया में पत्नी और बेटी के अलावा उसका और कोई नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >