कांग्रेस को मजबूत बनाना ही संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य

कांग्रेस को मजबूत बनाना ही संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य

लातेहार ़ संगठन सृजन अभियान 2025 के अंतर्गत लातेहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष चयन प्रक्रिया को लेकर तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम शुरू हुआ. कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार दोपहर करीब दो बजे परिसदन सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई. जहां जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर रायशुमारी की गयी. तत्पश्चात आगंतुक अतिथियों ने प्रेसवार्ता की. जिसमें बतौर पर्यवेक्षक सह महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री सुनील केदार, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, हिन्दू न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जय शंकर पाठक, रामगढ़ विधायक ममता देवी, विधायक मनिका रामचंद्र सिंह मौजूद थे. पर्यवेक्षक सुनील केदार ने प्रेस वार्ता के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष के लिए 15 लोगों का आवेदन आया है. इसके लिए बैठक में चर्चा कर रायशुमारी की जा रही है. 30 सितंबर को परिणाम की घोषणा पार्टी के शीर्ष नेता करेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर ले जाना है. इसके लिए कार्य किया जा रहा है. कांग्रेस को मजबूत बनाना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है. धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि सृजन कार्यक्रम के तहत पार्टी गांव स्तर पर संगठन को मजबूत कर रही है. हिन्दू न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जय शंकर पाठक, विधायक ममता देवी, रामचंद्र सिंह ने भी संगठन हित में कार्य करने वाले को जिला अध्यक्ष के लिए प्राथमिकता देने की बात कही है. इसी कड़ी में पर्यवेक्षक की टीम ने पत्रकारों से भी जिलाध्यक्ष के नाम सुझाने की अपील की. मौके पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष गुंजर उरांव, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम, पंकज तिवारी, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित यादव, युवा नेता साजन कुमार, मुखिया अनीता देवी, रोशन कुमार, अनवर हुसैन, इफ्तेखार अहमद, सुनील प्रसाद, कामेश्वर यादव समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >