"डीएसपी, बीडीओ और शिक्षक की नौकरी बिक रही है" - भर्ती सुधार यात्रा लेकर लातेहार पहुंचे देवेंद्र महतो का सरकार पर बड़ा आरोप

लातेहार में छात्र नेता देवेंद्र महतो ने सरकारी भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पारदर्शिता आने तक छात्रों का आंदोलन जारी रहेगा.

लातेहार. भर्ती व्यवस्था में सुधार और सरकारी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर निकाली जा रही भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा गुरुवार को लातेहार पहुंची. समाहरणालय मोड़ के समीप छात्र नेता देवेंद्र महतो ने सरकार पर निशाना साधते हुए भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया.

भ्रष्टाचार बढ़ रहा है

उन्होंने कहा कि राज्य में डीएसपी, बीडीओ, सीओ और शिक्षक की नौकरी बिक रही है. स्थानीय युवाओं को नौकरी देने के नाम पर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता का अभाव है और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें: लातेहार : SIR में मुस्लिम-ईसाई वोटरों के नाम काटने का आरोप, महुआडांड़ में सड़कों पर उतरा जनसैलाब

आंदोलन के दबाव में सरकार को झुकना पड़ा

देवेंद्र महतो ने कहा कि छात्र आंदोलन के दबाव में राज्य सरकार को झुकना पड़ा है. रोजगार और अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं पर दमनात्मक कार्रवाई करना उचित नहीं है.उन्होंने कहा कि भर्ती व्यवस्था में सुधार और सरकारी परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >