बारियातू से अरशद आजमी की रिपोर्ट
बारियातू (लातेहार). प्रखंड के शिबला पंचायत के राजगुरु ग्राम स्थित डरलगवा मैदान में कर्मा जतरा समिति के गठन के लिए एक बैठक हुई. बिनोद पाहन ने बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में कर्मा के अवसर पर जतरा मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा हुई.
23 सितंबर को होगा जतरा मेला
बैठक में सर्वसम्मति से 23 सितंबर बुधवार को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक डरलगवा ग्राउंड में कर्मा जतरा मेला आयोजित करने पर सहमति बनी. जतरा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का निर्णय लिया गया.
भास्कर भोक्ता अध्यक्ष, रवि यादव सचिव
बैठक में जतरा आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया. भास्कर भोक्ता को अध्यक्ष, रवि यादव को सचिव, दीपक भोक्ता एवं अरुण राम को उपसचिव, प्रीतम भोक्ता एवं कमलेश भुइयां को उपाध्यक्ष तथा राम गंझू एवं चमन भोक्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया.
समिति के सदस्यों में बिसुन भोगता, पिंटू राम, लालदीप, कुलदीप गंझू, संदीप यादव, जागेश्वर गंझू, राजेंद्र गंझू, लक्ष्मण कुमार, पंकज कुमार, अरविंद गंझू, दामोदर यादव, मनदीप उरांव, छोटेलाल, विमलेश, झबर ठाकुर, प्रदीप पांडेय और गुड़न गंझू को शामिल किया गया.
बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल
बैठक में कर्मा जतरा और सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर विभिन्न तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया. इस जतरा मेले का आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने और युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है, जिसके लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उत्साहित होकर शामिल हुए. आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया गया.
इस बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने जतरा मेले के सफल आयोजन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाया. समिति अब मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की दिशा में कार्य करेगी.
ये भी पढ़ें: हजारीबाग में अवैध स्टोन क्रशरों पर प्रशासन की कार्रवाई, सदर-पदमा में 9 क्रशर सील
