लातेहार. लातेहार के सविजनकि श्री राजा दुर्गा बाड़ी (अंबाकोठी) में इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का फ़ैसला लिया गया है. इस संबंध में देवी मंडप परिसर में अजय सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में पूजा के सफल आयोजन के लिए नई समिति का गठन किया गया, जिसमें राजकुमार दास को अध्यक्ष और संतोष चंद्रवंशी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा गत वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा भी पेश किया गया.
नई कार्यकारिणी समिति का स्वरूप
- संरक्षक: चंद्रप्रकाश सिंह, विक्रांत सिंह, प्रभात कुमार, राजीव रंजन पांडेय, मुकेश कुमार पांडेय, हरिओम पांडेय, मुकेश गुप्ता, अमर विश्वकर्मा व विनोद दास.
- उपाध्यक्ष: अश्विनी सिंह (मिठू सिंह), कौशल पाण्डेय, उज्ज्वल पाण्डेय, सौरभ साहू, संतोष गुप्ता, संतोष यादव और राहुल गुप्ता.
- महासचिव: अंकित पांडेय, दीपक कुमार व गौरव दास.
- सचिव: पंकज दास, बिपिन कुमार, सौरभ पाठक, अविनाश विश्वकर्मा, शैलेश कुमार, मोनू सिंह, विवेक सिंह, नीरज रजक और रोहित गुप्ता.
- विशेष प्रभार: निलय गुप्ता को पंडाल प्रभारी तथा समकेश सिंह को पूजा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
ये भी पढ़ें: राजा मेदिनीराय की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर भड़का लोगों का गुस्सा: पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा
