बारियातू में डीएमएफटी फंड से बन रहे विज्ञान भवन का निरीक्षण, उपप्रमुख ने संवेदक को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का दिया निर्देश

बारियातू में डीएमएफटी फंड से बन रहे विज्ञान भवन का विद्यालय प्रबंधन समिति की शिकायत के बाद उपप्रमुख और समिति अध्यक्ष ने निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

बारियातू. विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों की शिकायत के बाद रविवार को उपप्रमुख निशा शाहदेव और समिति अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में डीएमएफटी फंड से बन रहे विज्ञान भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया गया.

उपप्रमुख ने संवेदक को प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने और निर्माण में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विज्ञान भवन के निर्माण से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा. इससे नियमित पढ़ाई के साथ प्रयोगात्मक शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा.

मौके पर जेएमएम प्रखंड उपाध्यक्ष लाल आशीष नाथ शाहदेव, चंदन प्रसाद, झूलन प्रसाद, मदन प्रसाद, संवेदक जितेंद्र पांडेय, राधेश्याम लाल समेत विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >