बेतला नेशनल पार्क में नए सफारी वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर रोक, पुराने वाहनों को कराना होगा रिन्यूअल, PTR ने जारी की गाइडलाइन

बेतला वन प्रशासन ने सफारी वाहनों को लेकर दो अहम सूचनाएं जारी की हैं. पार्क में नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है. वहीं, पुराने वाहनों के मालिकों को नवीनीकरण कराना अनिवार्य होगा.

बेतला. बेतला वन क्षेत्र प्रशासन (पीटीआर) ने पार्क में सफारी वाहनों के संचालन को लेकर दो महत्वपूर्ण सूचनाएं जारी की हैं. इसके तहत अब सफारी के लिए किसी भी नए वाहन के रजिस्ट्रेशन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है. प्रशासन के अनुसार पार्क में सफारी के लिए वाहनों की संख्या अब पर्याप्त हो गई है. वहीं, पहले से सफारी में चल रहे वाहनों के मालिकों के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. सभी पुराने वाहनों का अनिवार्य रूप से रिन्यूअल यानी नवीनीकरण कराना होगा.

लंबित प्रक्रिया वाले वाहनों को मिलेगी अनुमति

पीटीआर प्रबंधन के अनुसार नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन केवल उन्हीं मामलों में किया जाएगा, जिनकी प्रक्रिया पहले से लंबित थी या जिन्हें नियमों के तहत विशेष अनुमति मिली हुई है. प्रबंधन ने सभी संबंधित वाहन मालिकों से जल्द से जल्द रिन्यूअल की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है. इसका उद्देश्य बेतला नेशनल पार्क में सफारी वाहनों का संचालन व्यवस्थित और सुचारू बनाए रखना है.

ये भी पढ़ें: Coal India के 64,511 क्वार्टरों पर कब्जा, अकेले CCL के 17,498 आवास घेरे में, बरका-सयाल में सबसे बुरा हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh prasad betla

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >