हेरहंज में माओवादी दस्ते ने तीन को पीटा

Updated at : 06 Sep 2015 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
हेरहंज में माओवादी दस्ते ने तीन को पीटा

हेरहंज (लातेहार) : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सशस्त्र दस्ते ने शुक्रवार की देर रात सेरनदाग गांव पर धावा बोला. फौजी वरदी में आये 80-90 नक्सलियाें ने तीन ग्रामीणों को उनके घरों से अगवा कर लिया. जंगल ले जाकर उनकी जम कर पिटाई की. भुक्तभोगी ग्रामीण व परिजन इस संबंध में कुछ भी कहने से […]

विज्ञापन

हेरहंज (लातेहार) : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सशस्त्र दस्ते ने शुक्रवार की देर रात सेरनदाग गांव पर धावा बोला. फौजी वरदी में आये 80-90 नक्सलियाें ने तीन ग्रामीणों को उनके घरों से अगवा कर लिया.

जंगल ले जाकर उनकी जम कर पिटाई की. भुक्तभोगी ग्रामीण व परिजन इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं. ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक माओवादियों ने धमकी दी है कि थाना में मामला दर्ज कराया, तो इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा. भय से परिजन तीनों ग्रामीणों का अपने स्तर इलाज करा रहे हैं. थानेदार योगेंद्र पासवान ने बताया कि अब तक किसी ने इसकी सूचना हेरहंज थाना को नहीं दी है. इधर, माओवादियों की सक्रियता से ग्रामीण दहशत में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola