जीएस पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि, वीरों को किया गया याद

डोमचांच के जीएस पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को याद किया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए सैनिकों के साहस को नमन किया।

डोमचांच: जीएस पब्लिक स्कूल, डोमचांच में कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के सम्मान में मौन रखकर की गयी. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को भावविभोर कर दिया.

विद्यालय के निदेशक नितेश कुमार ने कहा कि कारगिल विजय दिवस वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन करने का अवसर है. उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासित, ईमानदार और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया. उपनिदेशक नीरज सिंह ने सैनिकों के बलिदान को प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत बताया.

प्राचार्या प्रतिमा कुमारी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस समर्पण, साहस और बलिदान की अमर गाथा है तथा विद्यार्थियों से सैनिकों के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की. शिक्षकों ने भी कारगिल युद्ध के शौर्य की प्रेरक गाथाएं साझा कीं. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका ममता सिन्हा और अनीता थापा ने किया. विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >