रंगदारी मांगने आये पांच गिरफ्तार

Published at :09 Oct 2013 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी मांगने आये पांच गिरफ्तार

डोमचांच : बैंक ऑफ इंडिया के बगल में स्थित नागाजरुन कंपनी के मैकेनिक पीबी नारायण व पावलेश्वर रेड्डी से रंगदारी मांगने आये पांच लोगों को पुलिस ने छापामारी कर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए लोग पहले भी 25 हजार रंगदारी ले चुके हैं. इस मामले में पुलिस ने दो मोटरसाइकिल जेएच-10आर-2177 व जेएच-11एच-5691 को भी […]

विज्ञापन

डोमचांच : बैंक ऑफ इंडिया के बगल में स्थित नागाजरुन कंपनी के मैकेनिक पीबी नारायण पावलेश्वर रेड्डी से रंगदारी मांगने आये पांच लोगों को पुलिस ने छापामारी कर गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार हुए लोग पहले भी 25 हजार रंगदारी ले चुके हैं. इस मामले में पुलिस ने दो मोटरसाइकिल जेएच-10आर-2177 जेएच-11एच-5691 को भी जब्त किया. गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन मोबाइल बरामद हुआ. पुलिस ने मोहन तिवारी, रंजीत तिवारी, किशोर तिवारी, रामजी तिवारी सिकंदर तिवारी को गिरफ्तार किया है.सभी आरोपी पालंगज, पीरटांड़ गिरिडीह के रहने वाले हैं. छापामारी दल का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक अजय सिंह एएसआइ विजय सिंह कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola