सड़क दुर्घटना में एक की मौत

Published at :06 Oct 2013 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत

मरकच्चो : नवलशाही बाजार स्थित देवी पुर मोड़ के समीप कोडरमा–गिरिडीह मुख्य मार्ग पर शक्तिमान डंपर व मोटरसाइकिल की टक्कर में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया. बंदरचोकवा निवासी मनोहर मेहता का पुत्र 23 वर्षीय राजेश मेहता बसइक से नवलशाही बाजार से खरीदारी कर लौट रहा था. […]

विज्ञापन

मरकच्चो : नवलशाही बाजार स्थित देवी पुर मोड़ के समीप कोडरमागिरिडीह मुख्य मार्ग पर शक्तिमान डंपर मोटरसाइकिल की टक्कर में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया.

बंदरचोकवा निवासी मनोहर मेहता का पुत्र 23 वर्षीय राजेश मेहता बसइक से नवलशाही बाजार से खरीदारी कर लौट रहा था. इसी क्रम में यह हादसा हुआ. राजेश की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना शनिवार शाम 4.30 बजे की है. डंपर चालक भागने में सफल रहा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.एक अन्य दुर्घटना में नवलशाही निवासी 38 वर्षीय शायरा खातून (पति वशीर खान) हाइवा ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola