कबाड़ी दुकान में छिपाकर रखा था 1000 किलो चोरी का बिजली तार, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रांची पुलिस ने बिजली तार चोरी के आरोपी विक्की कुमार को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 1000 किलो चोरी का तार बरामद हुआ है, जो कई जिलों से चुराया गया था.

तोरपा. बिजली तार चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए तोरपा पुलिस ने आरोपी विक्की कुमार को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. उसकी निशानदेही पर करीब 1000 किलोग्राम चोरी का बिजली तार बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक खूंटी ऋषभ कुमार गर्ग को सूचना मिली थी कि तोरपा थाना कांड संख्या 17/26 और 45/26 का वांछित आरोपी विक्की कुमार रातू स्थित अपने घर पर मौजूद है.

एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ तोरपा विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया. दल ने रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया स्थित उसके घर पर छापामारी कर उसे हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया. उसकी निशानदेही पर नया टोली, सिमलिया स्थित कबाड़ी दुकान से करीब 500 किलोग्राम कवर तार व केबल तथा 500 किलोग्राम बिना कवर का एल्युमिनियम बिजली तार बरामद किया गया.

पुलिस के अनुसार, बरामद तार रांची, गुमला और खूंटी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए थे. आरोपी के खिलाफ तोरपा, भंडरा, रजरप्पा, मांडू, रातू और नगड़ी के थानों में बिजली तार चोरी के मामले पूर्व से दर्ज हैं. छापामारी दल में तोरपा थाना प्रभारी पुअनि मनीष कुमार, पुअनि राजीव कुमार तुरी और रिजर्व गार्ड शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

तोरपा के सतीश शर्मा को पत्रकारिता का लंबा अनुभव है. पिछले 32 साल से तोरपा प्रखंड से प्रभात खबार के लिए समाचार संकलन कर रहे हैं. क्राइम, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक गतिविधियों की खबरों को कवरेज करते हैं. ग्रामीण क्षेत्र की अच्छी स्टोरीज का भी कवरेज करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >